पुत्र की दीर्घायु के लिए ललही छठ व्रत करती हैं महिलाएं

By:

On: Sunday, August 9, 2020 2:52 PM

---Advertisement---

पुत्र की दीर्घायु के लिए ललही छठ व्रत करती हैं महिलाएं

सोनभद्र::पुत्र की दीर्घायु के लिए ललही छठ व्रत रविवार को सिविल लाइन रॉड पर करती महिलाएं इस दौरान महिलाओं नेपुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाएं ललही छठ का व्रत करती हैं। इसे हलषष्ठी भी कहते हैं। इस दिन श्रीकृष्ण के भाई बलराम का जन्म हुआ था। इस अवसर पर महिलाएं वेदी सजाकर विधिविधान से पूजन-अर्चन कर पुत्र की कुशलता की कामना करेंगी।ज्योतिषाचार्य दिनेश पांडेय के अनुसार षष्ठी तिथि शनिवार की रात 2:10 बजे से शुरू हो गई है। इसका मान रविवार को दिन और रातभर रहेगा। भोर में 4:15 बजे सप्तमी तिथि लगेगी। इसलिए ललही छठ का पूजन दिनभर किया जा सकता है। भद्रा आदि का कोई योग नहीं है। वही

व्रत के पूजन सामग्री की बाजार में लोगों ने छठ पूजन से संबंधित कुश, महुआ व पलाश का पत्ता, तिन्नी चावल, मिट्टी का छोटा कुल्हड़, सूखा महुआ, भूना बाजरा, चना, चावल, मटर, सुपारी, नारियल, दूब, सिंदूर, फल, फूल आदि पूजन सामग्री की खरीदारी की। इस दौरान नीति सिंह, मंजू गिरी, पुष्पा सिंह ,मीनू चौबे, रुबी गुप्ता , अंशु अग्रहरि, संगीता पाठक सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now