आगामी त्यौहार होली एवं शबे बरात के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में थाना चोपन पर की गयी पीस कमेटी की बैठक-

---Advertisement---

 

अशोक मद्देशिया,

चोपन/सोनभद्र आज दिनांक 27.02.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह के नेतृत्व में थाना चोपन पर आगामी त्यौहार होली व शबे बरात को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं तथा सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ शान्ति समिति/पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी । इस दौरान बैठक में उपस्थित विभिन्न धर्मगुरुओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर उपरोक्त त्योहारों को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक चोपन सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now