सोनभद्र:-बीजपुर थाना क्षेत्र के स्वागत गेट से एक युवक के साथ एक सीआईएसएफ जवान से शुरू हुआ विवाद बीतीरात डोडहर मोड़ पहुँच गया। बताया जाता है कि दोनों नशे में थे पहले गेट पर मारपीट हुई बाद में जवान ने अपने कंट्रोल रूम फोन कर क्यूआरटी के जवानों को बुला लिया और झगड़ा कर भाग गए युवक को डोडहर मोड़ पर पकड़ रात में ही जमकर लठ्ठ बरसाए। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो एक जवान फिल्मी स्टाइल में रायफल ताने युवक पर खड़ा था बाकी जवान पीटते रहे। लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर भीड़ को खदेड़ कर भगाया। सीआईएसएफ जवानों के इस प्रकार के तांडव को देख लोगों में आक्रोश है। बताया जाता है कि जवानों ने नियम विरुद्ध परियोजना परिसर से बाहर आ कर मारपीट किया जो निंदनीय है। लोगों ने कमांडेंट शक्तिनगर को जानकारी देकर करवाई और आमजन के सुरक्षा की माँग की है। सूत्रों पर भरोसा करें तो इस प्रकार की घटना बाजार और पुनर्वास क्षेत्र में जवानों ने कई बार की है। इस मारपीट से सम्बंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा बना हुआ है।
बेरहमी से बरसाए लठ्ठ ,तानी बन्दूक दहशत,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
---Advertisement---

