*दो दिवसीय मंडलीय खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का हुआ शुभारंभ*

By:

On: Saturday, November 5, 2022 10:51 AM

---Advertisement---

(संवाददाता संजय सिंह)

सोनभद्र । जिले के शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में दो दिवसीय मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन का पहले दिन शुभारम्भ किया।इसमें सोनभद्र, भदोही व मिजपुर के जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जीत कर आए हुए छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह व एडी बेसिक डॉ फतेह बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार ने अतिथियों को बुके देकर एवं माल्यार्पण करके स्मृति चन्ह प्रदान किया।इसके पश्चात प्रतियोगिता में शामिल सोनभद्र, मिर्जापुर व भदोही के खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। प्रतियोगिता में कबडटी, खोखो, दौड़, ऊंची व लंबी कूदव वालीबाल के मैच कराए जायेंगे।पहले दिन बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया एडी बेसिक डॉ फतेह बहादुर सिंह ने निष्पक्ष और निर्विवाद खेल खेलने की अपील की आयोजित खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन रविवार को होगा।प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।इस मौके पर डायट प्राचार्य विजय शंकर मिश्रा,नोडल खेलकूद अरविन्द कुमार पटेल,प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी, इंदु सिंह, आरती जायसवाल, मेघा, वर्षा वर्मा, साधना सारंग, अशोक त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह गुंजन, सदानंद पाठक, प्रशांत समेत तमाम शिक्षक मंडल मौजूद रहे।संचालन शिक्षक आनंद त्रिपाठी ने किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment