सोनभद्र:-चोपन थाना क्षेत्र के चैना टोला स्थित डैम में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।घटना बुधवार की देर सायंकाल की है। चोपन थाने के दरोगा त्रिभूवन राय ने बताया कि पनारी ग्राम पंचायत के चैना टोला निवासी 58 वर्षीय सगीर उर्फ समीर पुत्र नसरत किसी कार्य से डैम किनारे गया था। वहां अचानक वह पानी भरे डैम में गिर गया। जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी स्वजनो ने पुलिस को दी।मौके पर पहुँची चोपन पुलिस ने शव को पीएम के किए भिजवा दिया है
डैम में डूबने से युवक की मौत
---Advertisement---

