सोनभद्र:-रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव में पिछले कई महीनों से जंगली जानवर रोक्ष के आतंक से किसानों के फसल बर्बाद कर रहा था जिससे कई गांव के किसान डरे सहमे थे। रोछ के बिचरण से फसल के साथ
जनहानि हों रही थी। समाजसेवी समशाद ने इसकी सूचना प्रभारी क्षेत्रीय वनाधिकारी रॉबर्ट्सगंज सत्येंद्र कुमार सिंह को सूचना मिलते ही आनन फानन में वन दरोगा प्रेम नाथ अपने रेस्क्यू टीम को भेजकर सुरक्षित सुकृत जंगल मे छोड़ दिया गया। वही वनाधिकारी एसके सिंह ने बताया कि वन विभाग की पहली प्रथमिकता है कि जंगली जानवरों की रक्षा कर उनके स्वछंद विचरण करने के लिए जंगलो में छोड़ना है। जंगली जानवरों को बचाने की मुहिम पर हम निरंतर काम भी कर रहे है।
समाजसेवी शमशाद अली की अच्छी पहल देखने को मिली जहा जंगली जानवर को रेस्क्यू करने में की मदद
---Advertisement---

