भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज के चुनाव की तैयारी हुई बैठक

By:

On: Saturday, October 15, 2022 2:47 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज के चुनाव की तैयारी बैठक भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर सम्पन्न हुयी। बैठक मे बतौर मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद/चुनाव प्रभारी नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज दर्शना सिंह जी व जिला प्रभारी/क्षेत्रीय महामंत्री एवं चुनाव सह प्रभारी अशोक चौरसिया जी मौजूद रहे। बैठक मे निकाय चुनाव तैयारी की समीक्षा व गहन विचार विमर्श कर आगे की रणनीति तय की गई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला संयोजक चुनाव/जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये नगर पालिका के प्रभारी/राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह जी ने कहा कि आज नगर पालिका के उन कार्यकर्ताओ की बैठक है जिनके दम पर भाजपा हर चुनाव फतह करती है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के जनहित की योजनाओं,सांसद तथा विधायक के काम तथा आप सभी के मेहनत और परिश्रम से नगर पालिका का यह चुनाव भी भाजपा जीतेगी। आज से नगर पालिका चुनाव का बिगुल आप सभी को फंूक देना है और इस तरह का वातावरण तैयार कर देना है कि अधिसूचना जारी होने तक हम सभी यह चुनाव जीत ले। अधिसूचना जारी होने के बाद भाजपा की जीत का अंतर इतना बढ़ा देना है कि गिनती के समय सारे विपक्षियों की जमानत जब्त हो जाये।
बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव सह प्रभारी अशोक चौरसिया जी ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के कामों से भाजपा हर चुनाव में विजयी रही है,इसमें भी होगी। आप सभी आज से ही चुनाव में उतर जाइये और सम्पर्क शुरू कर दीजिये। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा का कमल देश प्रदेश और हर वार्डो मे जब खिलता है तो दुनिया मे भारत और भारत की संस्कृति का परचम लहराता हुआ दिखाई पडता है, तब हर एक भारतीयों का सीना गर्व से चौडा होता है।
सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता पार्टी के हनुमान है, जिनके दम पर पार्टी कोई भी लड़ाई जीतती है। इस चुनाव को भी आप सभी के बल पर फतह किया जायेगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे आये हुए सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर स्वागत व अभिनन्दन किया। बैठक मे करणीय कार्याे पर विशेष रुप से चर्चा करते हुए मतदाता सूची के अनुसार पन्ना प्रमुख हर गली मोहल्ले का टोली प्रमुख बनाने का निर्णय किया।
बैठक मे मुख्यरुप से नगर पालिका चेयरमैन विरेन्द्र जायसवाल, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, मण्डल प्रभारी ओमप्रकाश दूबे, जिला चुनाव सह संयोजक विनोद पटेल, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी, राहुल पटेल, विजय नारायण सिंह गांेड, चुनाव संयोजक प्रकाश केशरी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment