भूत प्रेत के चक्कर मे पट्टीदारों में चली लाठी एक की मौत

By:

On: Friday, October 7, 2022 2:47 PM

---Advertisement---

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)कोन।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करईल में भूत प्रेत के चक्कर मे पटीदारों में शुक्रवार की दोपहर जमकर लाठीया चली जिस दौरान गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की कोन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया की ग्राम पंचायत करईल में मृतक 58 वर्षीय कामेश्वर यादव पुत्र पलटू यादव व उन्ही के कुछ पटीदारों से कुछ दिन पूर्व से भूत प्रेत को लेकर कहा सुनी हो रही थी कि गुरुवार को रात्रि में आरोपी द्वारा स्थानीय किसी ओझा को बुलाया गया था जिस पर मृतक के साथ उक्त ओझा के साथ कहा सुनी हुई थी उसी को लेकर शुक्रवार की दोपहर लगभग ढाई बजे दोनो पाटीदारो में मारपीट हुई उसी दौरान मृतक कामेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों द्वारा कोन अस्पताल लाया गया जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई वही मृतक के लड़के मुकेश कुमार ने थाने में दिए गए नामजद तहरीर में पाटीदार शिवकुमार व रामकेश पर हत्या का आरोप लगाया है।प्रभारी निरीक्षक ने आगे बताया की आवश्यक कार्यवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेजा गया है और तहरीर के आधार पर मुकदमा पजीकृत कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।वहीं क्षेत्राधिकारी ओबरा शंकर प्रसाद भी घटना का मुआयना किए।वहीं गांव की लोगो की माने तो भूत प्रेत में आरोपी शिवकुमार द्वारा बुलाए गए ओझा को मृतक द्वारा गाली गलौज कर घर मे बन्द कर दिया गया था जिसके बाद सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस ने पहुच कर दोनों पक्षो में समझौता कराया था जिस पर सभी लोगो को आज भूत बनवाने झारखंड जाना था लेकिन इसी बीच कुछ बात को लेकर कहा सुनी हो गयी और मारपीट में तब्दील हो गया जिस पर लाठी डंडे से पीट कर कामेश्वर यादव को लहूलुहान कर दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment