भदोही:-शार्ट सर्किट से दुर्गा पंडाल में लगी आग 50 झूलसे ,दो की मौत मचा हड़कंप

By:

On: Monday, October 3, 2022 1:31 AM

---Advertisement---

दुर्गा पंडाल में लगी आग 50 झूलसे ,दो की मौत मचा हड़कंप

मौके पर पहुंचे कमिश्नर डीआईजी डीएम एसपी घटना की ली जानकारी

भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र पोखरा के पास स्थित दुर्गा पंडाल में रविवार को देर रात आरती के दौरान शार्ट सर्किट से पंडाल में आग लग गया जिसमें 3 दर्जन से अधिक लोगों की झुलसने की खबर जिला अधिकारी गौरांग राठी ने बताया है जबकि डीएम ने बताया कि आरती के दौरान लगभग डेढ़ सौ लोग पंडाल में मौजूद थे झुलसे लोग को  सूर्या ट्रामा सेंटर आनंद हॉस्पिटल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आई व गोपीगंज समेत अन्य हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराए गए जहां से हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया घटना में शिवांगी गौतम 18 वर्ष व पलक 1 वर्ष की मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा दिया जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए और घटना की जानकारी लेने के साथ ही झुलसे लोगों की इलाज की व्यवस्था में जुट गए जानकारी के अनुसार औराई थाना क्षेत्र के पोखरा के पास लगे दुर्गा पंडाल में रविवार की देर रात अचानक आरती पूजन के दौरान आग लग जाने से लगभग सैकड़ों लोग झुलस गए जिसमें से शिवांगी गौतम 18 वर्ष पलक 1 वर्ष की मौत हो गई जबकि वही अनुष्का एक1 वर्ष ऋषभ चौरसिया 2 वर्ष गुलाबी देवी 16 वर्ष सरिता चौरसिया 14 वर्ष संध्या चौरसिया 14 वर्ष साक्षी 18 वर्ष रंजना देवी 30 वर्ष समेत 2 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए जिसे तत्काल सूर्या ट्रामा सेंटर आनंद हॉस्पिटल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज का औराई में इलाज के लिए भेजा गया जहां से हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया आग लगने की सूचना मिलते ही औराई क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति मच गई सड़कों पर एंबुलेंस वह पुलिस के अधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी दौड़ती रही झुलसे लोगों को बेहतर इलाज दिलाने के लिए मौके पर पहुंचे कमिश्नर जियाजी तत्काल संबंधित अस्पतालों को फोन कर निर्देशित किया

अगलगी की हादसा इतना भीषण था कि क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल मच गया और औराई जीटी रोड समेत अन्य मार्गों पर पब्लिक की भीड़ उमड़ पड़ी और झुलसे लोगों को एंबुलेंस तत्परता के साथ अस्पताल में पहुंचाने का काम कर रही थी अगलगी में बताया जा रहा है लगभग 50 लोगों से अधिक लोगों की झुलसने की खबर है किंतु अभी तक जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि 35 लोगों का अपडेट मिला है बाकी झुलसे लोगों का जानकारी लिया जा रहा है और उनके इलाज की संपूर्ण व्यवस्था करा जा रहा है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment