आदर्श रामलीला गुरमा धनुष यज्ञ देख दर्शक हुए भावविभोर

By:

On: Saturday, October 1, 2022 9:42 AM

---Advertisement---

धनुष टुटते ही लोगों ने जय जय कारों का लगाया नारा।(सरफुद्दीन संवाददाता सलखन)सलखन सोनभद्र चुर्क गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा रंगमंच पर शुक्रवार को चल रहे धनुष यज्ञ को देख कर भावविभोर हो गये। वहीं धनुष टुटते ही दर्शकों के व्दारा जय जय कारों के नारों से पुरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
आदर्श रामलीला गुरमा के स्थानीय कलाकारों के व्दारा धनुष यज्ञ के आयोजन में विशेष कर लक्ष्मण और परशुराम संवाद, बाणासुर रावण संवाद के सुन्दर मंचन का दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का स्वागत किया वहीं धनुष टुटते ही मां जानकी ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम को बरमाला पहनाया। वहीं मारकुंडी व्यापारमंडल के लोगों ने चल रहे कार्य क्रम में आर्थिक सहयोग देकर सफल बनाया वहीं गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश सिंह अपने सहयोगियों के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ चक्रमण करते दिखाई दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment