अबूझ हाल में महिला की मौत,परिजनों में कोहराम

By:

On: Saturday, October 1, 2022 4:56 AM

---Advertisement---

दुद्धी सोनभद्र- कोतवाली क्षेत्र के सिधवादामर अमवार गांव निवासी एक 45 वर्षीय महिला को परिजनों ने अचेतावस्था में दुद्धी सीएचसी लाया, जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना के बाबत मृतक की पुत्री ने बताया कि मां सुबासी देवी पत्नी स्व.नारायण का तवियत शुक्रवार को खराब हो गया था।तब उन्हें अमवार में एक निजी चिकित्सक के यहां बोतल पानी चढ़ा था और वो ठीक हो गई। लेकिन शनिवार की सुबह अचानक तवियत खराब हो गई और शरीर शिथिल पड़ गया। तत्काल दुद्धी अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment