बड़ी कार्यवाही:-चार निजी अस्पताल सीज, छह संचालक हुए तलब

By:

On: Saturday, October 1, 2022 3:35 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)द्जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में प्राइवेट नर्सिंग होम और जांच केंद्रों की जांच पड़ताल के आदेश के अनुपालन में उप जिलाधिकारी घोरावल श्याम प्रताप सिंह की अगुवाई में घोरावल नगर के दस निजी चिकित्सालय की जांच की गई। जिसमें जांच अभियान प्रारंभ होने पर नर्सिंग होम संचालक नर्सिंग होम छोड़कर फरार हो गए। उप जिलाधिकारी द्वारा दो हॉस्पिटल के निरीक्षण में कोई भी एमबीबीएस डॉक्टर मौजूद नहीं पाए गए तथा ऑपरेशन थिएटर में कोई अधिकृत चिकित्सक नहीं मिला। जिससे दोनों ही नर्सिंग होम को सीज कर दिया गया। इसी तरह अन्य दो हॉस्पिटल मे मौके पर कोई चिकित्सक नहीं मिला और चिकित्सा स्टाफ नर्सिंग होम छोड़कर फरार हो गए। ऐसी स्थिति में उन दोनों हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया तथा उसमें उपचार करा रहे मरीजों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट किया गया। नर्सिंग होम संचालकों को आवश्यक कागजात के साथ तलब किया गया है। आगे भी जाच अभियान जारी रहेगा। जांच अभियान मे घोरावल सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर नरेन्द्र कुमार, कोतवाली निरीक्षक गोपाल जी, कस्बा चौकी प्रभारी वंश नारायण राय मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment