जमीनी विवाद में दो पक्षो में मारपीट,एनसीआर दर्ज

By:

On: Wednesday, September 28, 2022 3:29 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तेंदुई गांव में जमीन संबंधित मामले को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। जिसमे दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने मिली तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज किया। फरियाद लेकर कोतवाली पहुंचे घायल गोविंद 55 वर्ष ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति के ललकारने पर कुछ लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। जिसमें वह और उसका भाई घायल हो गए। इस मामले में घायल गोविंद की बेटी सुनीता पत्नी राम प्रकाश चौहान निवासी तेंदुई ने तहरीर देकर बताया कि जमीनी विवाद को लेकर उसके पिता तथा चाचा को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण तथा उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया। सुनीता की तहरीर पर पुलिस ने तेंदुई गांव निवासी श्याम बिहारी, धर्मराज सिंह, बहादुर बारी तथा रामधनी यादव के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से मिलाकर कुल चार आरोपितों को गिरफ्तार कर शांति भंग समेत विभिन्न धाराओं में चालान किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment