खसरा रजिस्टर के प्रकाशन के लिए व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

By:

On: Monday, September 19, 2022 1:54 PM

---Advertisement---

जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कहा- व्यापारियों और शहरवासियों के हितों को लेकर संजीदगी बरती जाए

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सोनभद्र नगर पालिका क्षेत्र के खसरा रजिस्टर का प्रकाशन अब तक नहीं कराए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। इस बारे में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के साथ ही आग्रह किया है कि तत्काल इसका प्रकाशन सुनिश्चित कराया जाए। शहरवासियों और व्यापारियों के हितों पर पूरी संजीदगी बरतते हुए जिला प्रशासन खसरा रजिस्टर के प्रकाशन के लिए अविलंब प्रभावी कदम उठाए।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी के नाम संबोधित इस ज्ञापन की प्रति अपर जिलाधिकारी को सौंपी गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल के साथ जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, युवा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर महामंत्री विजय केसरी, आईटी सेल जिलाध्यक्ष अजय केशरी आदि ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि खसरा रजिस्टर के प्रकाशन के लिए तत्काल सभी जरूरी पहल सुनिश्चित कराई जाए। व्यापारी नेताओं का कहना था कि पिछले चार वर्ष से नगर का खसरा रजिस्टर गायब है और इस कारण व्यापारियों और शहरवासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नए खसरा रजिस्टर के प्रकाशन के लिए सर्वे का काम साल भर पहले पूरा कराया जा चुका है लेकिन उसका प्रकाशन अब तक नहीं होने शहरवासियों की परेशानी जस का तस बनी हुई है। खासकर दुकानों, प्रतिष्ठानों, मकानों आदि के सर्वे में दिक्कत आ रही है। भवन-जमीन के नक्शे और उनकी खरीद – बिक्री में बड़ा गतिरोध उत्पन्न हो रहा है। आए दिन नए नए विवाद उत्पन्न हो रहे हैं। खसरा रजिस्टर का प्रकाशन न होने से इनका निबटारा संभव नहीं हो पा रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment