सोनभद्र:-घोरावल ब्लॉक के ढुठेर गांव में सोमवार को होप वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा श्रमिक महिलाओं को कंबल, दरी, साड़ी,खाद्यान्न वितरित किये गए।इसके साथ ही इनके परिवार के लिए प्रमुख व आवश्यक सामग्रियों से भरे किट भी बांटे गए। वहीं ट्रस्ट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा श्रमदान कर
मानव जीवन में श्रम का महत्व बताया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़हर रियासत के राजा आभूषण ब्रह्मशाह ने समाज में जरूरतमंद लोगों को इस तरह के सहयोग कार्यक्रम की प्रशंसा की।राजकुमारी दीक्षा ने इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम की अध्यक्षता राबर्ट्सगंज सदर ब्लॉकप्रमुख अजीत रावत ने की।
ढुठेर गांव में किया गया श्रमदान
---Advertisement---

