लोकदल में संगठन की नयी कार्यकारिणी का हुआ गठन।
सोनभद्र:-राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयंत चौधरी जी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्री रामाशीष राय ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार करने के लिए लोक दल की नयी कार्यकारिणी का गठन किया।पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो दशक से किसानों तथा कामगारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने वाले समाजसेवी श्रीकांत त्रिपाठी को राष्ट्रीय लोकदल की नयी कार्यकारिणी में प्रयागराज क्षेत्र का संगठन महासचिव बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नया जोश आ गया है।
अपने गृह जनपद सोनभद्र में पत्रकारों से वार्ता करते हुए लोकदल प्रयागराज क्षेत्र के संगठन महासचिव ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों तथा कामगारों की आवाज है, कहा जब भी किसानों के लिए राजनीतिक दलों के योगदान की बात आएगी तो सर्वाधिक योगदान लोकदल का ही सामने आयेगा।
त्रिपाठी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों की खुशहाली के पीछे लोकदल की अहम भूमिका रहती है, इसलिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लोकदल के सांसद विधायक जीतते हैं बड़ी संख्या में। श्री त्रिपाठी ने कहा राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी नयी ऊर्जा से लबरेज हैं और किसानों के प्रति संवेदनशील भी हैं। उनके नेतृत्व में अब पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी किसान तथा कामगार संगठन से जुड़कर अपने हक़ अधिकार को हुकूमत से छीनकर ले सकेंगे। श्री त्रिपाठी ने कहा कि संगठन विस्तार के लिए जयंत चौधरी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को मजबूती से निभाते हुए आने वाले समय में प्रयागराज क्षेत्र से भी सांसद विधायक जीताकर सदनों में भेजा जायेगा। मिली जिम्मेदारी के लिए श्रीकांत त्रिपाठी ने लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आभार ज्ञापित किया।

