घाघर बैराज बांध में आदिवासी बालिका का पैर पिसला,मौत

By:

On: Sunday, September 11, 2022 2:23 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:- चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी घाघर बैराज में आदिवासी बालिका डुबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार दोपहर के पश्चात बिलावती 17वर्ष पुत्री सत्मी अगरिया उर्फ लम्बु अगरिया निवासी मारकुंडी टोला कुशहियां आदिवासी बस्ती से तीन महिलाओं के संग घाघर बैराज बांध के किनारे झाड़ू बनाने हेतु कुश‌ काटने गई थी। संयोगवश बिलावती का पैर फिसलने के कारण गहरे बांध में डुब गई।बालिका को डुबते देख महिलाओं ने हो हल्ला मचाया तो समीप के बस्ती के लोगों ने बांध में खोजबीन करते हुए इसकी सूचना गुरमा पुलिस चौकी को देने के पश्चात ग्रामीणों पुलिस के सहयोग से शव को सायं 5 के लगभग शव को निकाला पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment