लव जिहाद व धर्म परिवर्तन के मामले मे आरोपी गिरफ्तार

By:

On: Saturday, September 10, 2022 8:33 AM

---Advertisement---

सोनभद्र में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद ,हिन्दू संगठन आग बबूला हो गए

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में लव जिहाद की घटना सामने आई है। पारिवारिक मित्रता के संबंध की आड़ में अक्सर आने-जाने वाले युवक ने ही ननिहाल में रह रही एक 12 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। मामला तब सामने आया जब पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके बाद भी प्रकरण को गांव स्तर पर ही मैनेज करने की कोशिश होती रही। लेकिन देर रात परिवार के लोगो ने जब दबाव मानने से इंकार करते हुए तहरीर दी तब जाकर पुलिस ने मामा के तहरीर पर 376 AB पॉस्को एक्ट मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आज दबाव में गिरफ्तार कर लिया गया

बतादें की पन्नूगंज थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद हडकम्प मंच गया। एक 12 वर्षीय लड़की अपने नाना के यहाँ रहकर पढ़ाई करती थी लड़की के माता पिता ना होने के कारण वो ननिहाल में ही रह रही थी। पीड़िता के मामा का दोस्त सरफराज पुत्र मैनुद्दीन उम्र 19 वर्ष उसके घर आता जाता था और लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा लड़की जब गर्भवती हो गयी तब महीनों बाद इस बात का पता पीड़िता के ननिहाल के लोगो को लगा। लोक लाज के डर से पीड़िता के परिजनों ने कुछ दिन बात को दबाए रखा लेकिन जब लड़की आठ माह की गर्भवती हो गयी और गांव में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी तब ही गांव व पुलिस ने इस मामले को बाहर ही समझौते का दबाव बनाकर रोके रखा। वही समझौते के तौर पर आरोपी के परिजनों ने धर्म परिवर्तन कर अपने रीति रिवाज के साथ विवाह करने का दबाव बनाया। जब लड़की ने इस बात से इंकार किया तब जाकर महीनेभर बाद लड़की के परिजनों ने जब दबाव मानने से इंकार करते हुए कल देर रात तहरीर दी और मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया । पुलिस ने आज आरोपी सरफराज को गिरफ्तार कर लिया है उज़के खिलाफ 376 AB पॉस्को एक मे मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। वही पीड़िता ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कई महीने तक इस मामले को गांव स्तर पर ही दबाए रखा गया लेकिन आठ माह का गर्भ होने के बाद जब इसको लेकर हर तरफ चर्चा होने लगी और आरोपी सरफराज पुत्र मैनुद्दीन अहमद उम्र 19 वर्ष समुदाय विशेष का होने के कारण धर्म परिवर्तन कर शादी करने की बात कहता रहा जब मैंने धर्म बदलने से मना किया तब जाकर मुकदमा दर्ज किया गया

वही इस मामले में हिन्दू संगठनों ने कहा कि लगता हिन्दू नाबालिक लड़कियों के साथ इस तरह की घटनाएं हो रही है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में भी इस तरह की घटना हुई पीड़िता के परिवाजनों को दबाव बनाया गया कि वो समझौता कर ले थाने के इस्पेक्टर का रोल इस मामले में अतिसंवेदनशील था जो क्षमा योग्य नही है। पीड़िता को न्याय मिले। अन्यथा हिन्दू संगठन सड़को पर उतर कर आंदोलन करेगा

वही सीओ सदर राहुल पांडेय ने बताया कि आरोपी लड़के सरफराज को गिरफ्तार कर लिया गया है इसके खिलाफ 376-AB पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment