लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में लिगामेंट का हुआ सफल ऑपरेशन

By:

On: Tuesday, August 30, 2022 4:08 PM

---Advertisement---

लिगामेन्ट का सफल उपचार का एक मात्र अस्पताल

सोनभद्र। लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में सोमवार को 30 वर्षीय युवक का एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) सफल ऑपरेशन किया गया। डॉक्टर प्रमोद प्रजापति ने बताया कि डॉ नीरज श्रीवास्तव व उनकी टीम के सहयोग से इस ऑपरेशन में कामयाबी मिली। इसके बाद वह पैरों के दम पर चल सकता है।
डॉ प्रमोद ने बताया कि 10 अगस्त को एक सड़क दुर्घटना में चुर्क क्षेत्र के वार परसौना निवासी अरविन्द कुमार का दाहिना पैर के घुटने में चोट लग गई थी।एमआरआई कराने के पश्चात पता चला कि घुटने का एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) टूट गया है। इसका ऑपरेशन आर्थोस्कोपी (दूरबीन द्वारा) कराने की सलाह दी गई। जिस पर अरविन्द को लोगों ने डॉ प्रमोद प्रजापति के यहाँ ईलाज कराने की सलाह दी। जिस पर
आर्थोस्कोपी सर्जन डॉ नीरज श्रीवास्तव व डॉ प्रमोद प्रजापति की टीम द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। डॉ प्रमोद प्रजापति ने बताया कि लिगामेंट टूटने की संभावना ज्यादातर स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों को होती है। इसका इलाज जनपद में नहीं होता था। ज्यादातर लोगों को इसके ईलाज के लिए वाराणसी जाना पड़ता था, लेकिन यह ईलाज अब आपके शहर में भी उपलब्ध है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment