भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नये प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी बने-

By:

On: Thursday, August 25, 2022 1:38 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व मे पार्टी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने बताया की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री पंचायती राज भूपेन्द्र चौधरी जी घोषित हुए जिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर दौड़ पडी वहीं भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और नये प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने बताया की भूपेन्द्र जी संगठन के पुराने कार्यकर्ता है, विभिन्न पदो पर आप कार्य किये है उत्तर प्रदेश मे योगी आदित्यनाथ जी के दोनो सरकारो मे मंत्री रहे भूपेन्द्र चौधरी का संगठन मे तीन दशक से ज्यादा अनुभव है जिससे पार्टी को आने वाले दिनो मे और मजबूती के साथ संगठन को प्रदेश मे और ज्यादा मजबूत मिलेगी। भूपेन्द्र चौधरी जी जिस तरह से आपने उत्तर प्रदेश सरकार मे अपने मेहनत और परिश्रम से काम किया है भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन को आपके नेतृत्व मे और मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दूबे, अशोक मौर्य जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, विनोद पटेल, जिला कोषाध्यक्ष राकेश मेहता, मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, चोपन मण्डल अध्यक्ष सुनिल सिंह, बलराम सोनी, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा दिलिप चौबे, जोगेन्द्र मौर्य, कैलास त्रिपाठी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment