अमर सपूतों की स्मृति में शहीद उद्यान परासी दुबे में 112 पौधे रोपित किये गए

By:

On: Tuesday, August 16, 2022 1:37 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-आजादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत शहीदे आजम भगत सिंह जन चेतना संस्थान द्वारा सोनभद्र के परासी दुबे में आजादी के अमर सपूतो की स्मृति में शहीदो के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर पर्यावरण रैली निकाली गई ततपश्चात 112 पौधे उद्यान परिसर में लगाये गए ! और अमर सपूतो के परिजनों का सम्मान करते हुए उन्हें पारिजात के पौधे भेंट किये गए ! उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण की उपयोगिता पर अपने अपने विचार व्यक्त कर लोगो को जागरूक करने पर जोर दिया गया

इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ओम प्रकाश त्रिपाठी, क्लब के अध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी,राहुल श्रीवास्तव,राजेश द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा,लायन्स क्लब के अध्यक्ष अजीत जायसवाल,दया सिंह, हरीश अग्रवाल,प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश पांडेय,महिला शिक्षक संघ से अध्यक्ष कौसर जहां व वर्षा वर्मा,अंजू सिंह,ऊँचडीह ग्राम प्रधान श्रीमती अर्चना त्रिपाठी,परासी ग्राम प्रधान,शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष वकील खान,राष्ट्रीय शै0 महासंघ से इंदु प्रकाश सिंह,देवेंद्र सिंह,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजा राम दुबे,राकेश चौधरी,बृजेश श्रीवास्तव,अवधेश विश्वकर्मा, देवानंद पाठक,अनुपम त्रिपाठी जी व दर्जनों की संख्या में मातृशक्तियो की भी सहभागिता इस पुनीत कार्य मे रही !कार्यक्रम का संचालन शिशु त्रिपाठी ने किया,कार्यक्रम अध्यक्ष क्रांति सिंह व संयोजक अभिषेक मिश्रा ने सभी का हृदय से आभार प्रकट किया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment