खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में पिलाया गया आयुश काढ़ा

By:

On: Thursday, July 30, 2020 10:23 AM

---Advertisement---

खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में पिलाया गया आयुश काढ़ा

बभनी(अजीत पांडेय)सोनभद्र:विकास खण्ड बभनी मे घर-घर सर्वेक्षण अभियान के तहत जिला अधिकारी के आदेश के क्रम में ग्राम पंचायत अरझट मे 57 ग्राम पंचायत जिगनहवा मे 65 व ग्राम पंचायत भंवर मे 50 लोगों को आयुष काढ़ा बनाकर पिलाया गया। इस सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्रतिदिन रोस्टर के हिसाब से चयनित ग्राम पंचायतों

के चयनित विद्यालयो में 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धो को व गम्भीर बिमारी से ग्रसीत ग्रामीणों को सर्विलांस टीम प्रधान व सचिव के माध्यम से आयुष काढ़ा पिलाने का निर्णय लिया गया है जो उसी ग्राम पंचायत के चयनित विद्यालयो में अध्यापकों के द्वारा रसोइयों के माध्यम से बनवाकर पिलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य ग्रामीणों में कोवीड 19 के प्रति जागरूकता व सामान्य जीवन में काढ़ा औषधी प्रयोग कर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देना व आयुर्वेद पद्धति को अपनाना है।इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार . आयूर्वेद चिकित्सक श्याम देव व सेक्टर अधिकारी संदीप कुमार सिंह सहित ग्राम प्रधान व ग्रामीण उपस्थित रहे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now