हर घर तिरंगा फहरा कर राष्ट्रध्वज का करें सम्मान-विधायक

By:

On: Sunday, August 14, 2022 6:08 AM

---Advertisement---

दुद्धी विधायक ने अपने घर पर फहराया तिरंगा

म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)क्षेत्रीय विधायक रामदुलार सिंह गोड़ ने शनिवार को रासपहरी स्थित अपने आवास पर ध्वजारोहण किया।इस दौरान उन्होंने लोगों से ससम्मान अपने घरों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने की अपील की।इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र से आए लोग मौजूद रहे।म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में क्षेत्रीय विधायक रामदुलार सिंह गोंड़ ने शनिवार को अपने घर पर पत्नी के साथ तिरंगा फहराया।रासपहरी स्थित आवास पर उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत हम सबको अपने घरों पर तिंरगा फहराना है।कहा तिरंगा हमारे देश की शान है, इसके लिए हम सबको समर्पित होकर घर-घर तिरंगा फरवाना है।कहा कि तिरंगे का अपमान नहीं होना चाहिए इसका हमेशा ध्यान रखना होगा।कहा कि देश की आजादी को 75 वर्ष हो गए हैं।ऐसे में पूरे देश में अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम के आयोजन हो रहे हैं।इसी के तहत पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है।इस अभियान को हम सब को सफल बनाना है।विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील किया है, कि आप भी अपने घर पर तिरंगा लगाकर देशभक्ति के इस अभियान से जुड़ें व अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।इस मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न गांवों से आए ग्रामीण भी मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment