जिला कारागार में आजादी की अमृत महोत्सव पर्व पर महिला पुरुष बंदियों ने तिरंगा यात्रा निकाल किया जागरूक

By:

On: Saturday, August 13, 2022 1:45 PM

---Advertisement---

कैदी ही सही, हमें भी वतन प्यारा है ।
,तिरंगे की शान बढ़े,यह भी फर्ज हमारा है

(सरफुद्दीन संवाददाता)सलखन सोनभद्र उपरोक्त पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए जिला कारागार गुरमा में महिला पुरुष बंदियों ने भी आजादी की अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर शनिवार को कमर कसते हुए तिरंगा यात्रा निकाल कर आम जनमानस में जागरूकता पैदा करने का कार्य किया।
उक्त सम्बन्ध में जिला कारागार अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के साप्ताहिक कार्यक्रम के अनुक्रम में तिरंगा यात्रा निकाला गया।इस तिरंगा यात्रा में महिला पुरुष बंदियों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया।तिरंगा यात्रा गिर्दा से शुभारंभ करते हुए जेल लाईन तक यात्रा निकाला गया।

इस यात्रा के माध्यम से लोगों में जागरूकता भी फैलाई गई। सरकारी गैर सरकारी आवासों पर भी तिरंगा फहराये गये। उक्त अवसर पर राष्ट्रगान एवं देश प्रेम की गीत भी गाए गये। जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी भाग लिया।इस अवसर पर वाराणसी के अनमोल सेवा समिति ने भी अपनी सहभागिता को निभाते हुए जिला कारागार को 100 झण्डा भेंट किए

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment