उद्योग व्यापार मंडल की टीम जिले में 5 हजार तिरंगा ध्वज लगाने के उद्देश्य हुई रवाना

By:

On: Saturday, August 13, 2022 12:22 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:- हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल की 50 सदस्यों की टीम जिले के 5000 घरों में तिरंगा ध्वज लगाने के लिए मां शीतला धाम से रवाना हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर संपूर्ण भारत देश में मनाई जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र द्वारा राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के लिए जिले के 5000 घरों में तिरंगा लगाने के उद्देश्य से आज 50 सदस्यों की टीम रवाना हुई है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर ग्राहकों को अपने घर पर तिरंगा ध्वज लगाने की अपील भी की जा रही है।कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केशरी ,युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला संगठन मंत्री अजित जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष युवा आनंद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल , जिला कोषाध्यक्ष बचाओ केशरी,नगर महामंत्री विजय केशरी, महेश जी, अन्य मौजूद रहे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment