सोनभद्र। किसान हित की लड़ाई प्रमुखता से लड़ने वाले संगठन पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच तथा किसानों एवं कामगारों की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के सक्रिय सदस्य अभय पटेल ने कहा कि सोनभद्र में न्यूनतम बरसात होने के कारण यहां के 75 से 80% किसान धान की रोपाई नहीं कर सके हैं, नहर की सुविधा पूरे जिले में नहीं है, ज्यादातर किसानों की खेती बरसात पर ही निर्भर है, जिले में धान की रोपाई पिछड़ चुकी है जिससे जिले के किसानों के माथों पर चिंता की लकीरें छायी हुई हैं, खेती नहीं होने से उनके दैनिक जीवन पर प्रभाव पड़ता नजर आ रहा है, किसानों के लिए एकमात्र सहारा खेती है, इसी से उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, शादी-विवाह, दवाई तथा अन्य घरेलू खर्च इत्यादि निर्भर है, जिसके कारण यहां के किसान काफी परेशान हैं। किसानों की समस्यायों को देखते हुए अभय पटेल माननीय मुख्यमंत्री जी से ट्वीट कर सोनभद्र जिले को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए किसानों द्वारा लिये गये कर्ज तथा बिजली बिल को माफ करने की मांग की है।
सोनभद्र को सूखाग्रस्त घोषित करें माननीय मुख्यमंत्री- अभय पटेल
---Advertisement---

