बीजपुर बभनी बना प्रतिबंधित कफ सिरफ़ और नशीली दवाओं के तस्करी का अड्डा

By:

On: Tuesday, July 26, 2022 10:13 AM

---Advertisement---

बीजपुर(बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी)सोनभद्र , स्थानीय बाजारचालित कुछ तथाकथित मेडिकल स्टोर प्रतिबंधित कफ़ सिरफ़ और नशीली दवाओं की गैर प्रान्तों में तस्करी का केंद्र बिंदु बने हुए हैं। सूत्रों पर भरोसा करें तो बीजपुर बाजार तथा बभनी में संचालित कुछ चुनिंदा मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित कफ़ सिरफ़ और नशीली दवाओं की खेप चोरी छिपे सप्लाई कर प्रति माह करोड़ो का खेल जारी हैं। छत्तीसगढ़ प्रान्त के अम्बिकापुर, रायपुर , बिलासपुर, बलरामपुर सहित अनेक जिले में चोरी छिपे कफ़ सिरफ़ के साथ नशीली दवाओं की काला बाजारी से चर्चा में आए मेडिकल स्टोर संचालक कम्बल ओढ़ कर घी पी रहे हैं। बताया तो यहाँ तक जा रहा है कि ड्रगस इंस्पेक्टर की मिली भगत से यह गोरखधंधा पिछले चार वर्ष से अपने सबाब पर है। सूत्रों पर भरोसा करें तो मेडिकल स्टोर की आड़ में नकली और सस्ती दवाओं की बिक्री ,चोरी छिपे गर्भ पात तक कराने की पुख्ता जानकारी बताई जा है। बुखार से लेकर असाध्य मर्ज की दवा के लिए मेडिकल स्टोर संचालकों को महारत हांसिल है। जानकारों की माने तो प्रतिबंधित कफ़ सिरफ़ वोनरेक्स, कोड़ीस्टार , कोरेक्स ,डाईलेक्स जैसी नशीली दवाओं की महीने में करोड़ों की सप्लाई होती है। निजी सूत्रों पर भरोसा करें तो यूपी बार्डर पर छ. ग. के बलंगी , रघुनाथपुर, कमलपुर, वाड्रफनगर में इन दवाओं के दलाल लम्बे समय से डेरा डाल कर रहते है धंधे के संचालन में स्थानीय पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। बताया जाता है कि समूचे भारत मे प्रतिबंधित इन्शान के किड़नी को डैमेज करने वाली इन कफ़ सिरफ़ की खेप के साथ उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश बार्डर के छत्तीसगढ़ ले जाई जा रही थी इसबाबत मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र से फोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन उन्हों ने फोन ही नही उठाया जिससे बिभाग के पक्ष की जानकारी नही मिलपायी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment