पत्रकार गोली कांड:-नही हो सका पत्रकारों के गोली कांड का खुलासा,हमलावर ने भभुआ बिहार कोर्ट में किया सरेंडर, देखती रह गई सोनभद्र की पुलिस

By:

On: Saturday, July 23, 2022 6:13 AM

---Advertisement---

सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी बाजार में विगत 14 जुलाई को सायं काल लगभग साढ़े आठ बजे एक चाय की दुकान पर दो पत्रकारों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाले ने भभुआ बिहार कोर्ट में बुधवार को सरेंडर कर दिया है। रायपुर पुलिस हाथ मलती रह गई।आनन फानन में रायपुर पुलिस रिमांड पर लेने हेतु भभुआ कोर्ट का चक्कर काट रही है। शूटर का नाम कृष्णा यादव बताया जा रहा है। आरोपी चैनपुर का रहने वाला है। चैनपुर थाना क्षेत्र के डुमरकोन गाव निवासी कृष्णा यादव पुत्र कोमल यादव के उपर जानकारी के मुताबिक आरोपी पर चैनपुर थाने में मारपीट का मामला दर्ज था, उसी मामले मे फरार चल रहे आरोपित ने भभुआ कोर्ट मे आत्मसमर्पण कर दिया है। सूत्रों की माने तो इस गोलीकांड के और शूटर फरार चल रहे हैं जल्द ही सोनभद्र पुलिस के हत्थे फरार शूटर चढ़ सकते है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment