मीनू के अनुसार भोजन नही मिलने के विरोध में छात्रों ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

By:

On: Thursday, July 21, 2022 3:12 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: घोरावल तहसील मुख्यालय के नजदीक स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पं० दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्रों ने गुरुवार को सुबह तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि विद्यालय में पठन पाठन ठीक से नहीं किया जाता है। न ही समय से अध्यापक अपनी घंटी लेते हैं,न हीं मनोयोग से पढ़ाते हैं। छात्रों की शिकायत रही कि कुछ लोग तो नियमित स्कूल भी नहीं आते। भोजन व नाश्ता पर भी छात्रों ने सवाल उठाते हुए कहा कि निर्धारित मीनू व मानक के अनुसार कभी भी नाश्ता व भोजन नहीं दिया मिलता। कुछ छात्रों ने बताया कि भोजन की थाली भी नहीं मिली है, वह घर से थाली लाकर भोजन नाश्ता करते हैं। शौचालय में साफ सफाई का आलम ठीक नहीं है। आवासीय विद्यालय में रात्रि विश्राम के लिए भी सभी बच्चों को चौकी/तख्त मुहैया नहीं कराई गई है। जिससे कुछ छात्र जमीन पर सोने के लिए विवश है। इस प्रकार छात्रों ने आवासीय विद्यालय होने के नाते पठन पाठन, स्वास्थ्य ,साफ सफाई,भोजन नाश्ता, विश्राम, कापी किताब, आदि सभी उपलब्ध सुविधाओं में अनियमितता की बात बताई। मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी घोरावल श्याम प्रताप सिंह, कोतवाल गोपाल जी व समाज कल्याण अधिकारी सोनभद्र रमाशंकर यादव ने मौके पर आकर छात्रों की समस्या सुनी। छात्रों द्वारा उपरोक्त समस्या को नोट किया गया। और सुधार करने व देखरेख के लिए उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर छात्रों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। एसडीएम ने विद्यालय पर जाकर स्वयं नीरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पीएसी बल तैनात कर दिया। लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए शांति पूर्ण तरीके से मामले को हल कर लिया गया। इस समस्या के संबंध में सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से तहसीलदार, अधीक्षक सीएचसी, फूड इंस्पेक्टर, मार्केटिंग इंस्पेक्टर, प्रभारी निरीक्षक, बीईओ,आपूर्ति निरीक्षक हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment