एंटीजन किट द्वारा 50 ग्रामीणों की कोविड19 की जांच, सभी जांच नेगेटिव

By:

On: Friday, July 24, 2020 1:27 PM

---Advertisement---

एंटीजन किट द्वारा 50 ग्रामीणों की कोविड19 की जांच, सभी जांच नेगेटिव

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के सठही गांव में शुक्रवार को घोरावल स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एंटीजन किट द्वारा 50 ग्रामीणों की कोविड 19 जांच की गई। जांच में सभी लोग कोरोना नेगेटिव पाए गए।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ मुन्ना प्रसाद ने बताया कि घोरावल सीएचसी में कोविड 19 की जांच के लिए एंटीजन मशीन आई है। जिससे इस समय ग्रामीण इलाकों में जांच की जा रही है। किट से लक्षणिक जांच करने के लगभग एक घन्टे मे रिपोर्ट भी आ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल से लैब टैक्नीशियन राजकुमार, रमेश पांडेय व रामानंद की टीम ने सभी ग्रामीणों की जांच की। जिसमें सभी लोग नेगेटिव पाए गए।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now