दो पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट, दंपत्ति घायल

By:

On: Thursday, July 23, 2020 2:38 PM

---Advertisement---

दो पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट, दंपत्ति घायल

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बर्दिया गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से दंपत्ति घायल हो गए। घायल भगवान दास ने गुरुवार को कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोसी जितेंद्र तथा सोनू पुत्रगण जोखन ने लाठी-डंडों से उसे और उसकी पत्नी लीलावती को मारा पीटा। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल भगवान दास (35) तथा लीलावती (30) का उपचार तथा डॉक्टरी परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया। और मारपीट की इस घटना में आरोपी जितेंद्र तथा सोनू के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now