*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से कोविड-19 वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण से बचाव हेतु पूर्वी माध्यमिक विद्यालय लोढ़ी, राबर्ट्सगंज सोनभद्र में लोगों का रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने हेतु पिलाया गया काढ़ा

By:

On: Thursday, July 23, 2020 7:26 AM

---Advertisement---

*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से कोविड-19 वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण से बचाव हेतु पूर्वी माध्यमिक विद्यालय लोढ़ी, राबर्ट्सगंज सोनभद्र में लोगों का रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने हेतु पिलाया गया काढ़ा

सोनभद्र( वली अहमद सिद्दीकी)कोविड-19 वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये एवं उससे बचाव के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक,

सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से थाना राबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत पूर्वी माध्यमिक विद्यालय लोढ़ी, राबर्ट्सगंज सोनभद्र पर आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्ग/जरूरतमंद लोगों को काढ़ा पिलाया गया, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ सकें। साथ ही साथ वहॉ पर मौजूद लोगों से अपील कि गयी कि आयुष मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करते हुये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें तथा कोरोना वायरस (COVID-19) से सुरक्षा हेतु

नियमित रूप से प्रतिदिन 30 मिनट योगासन/प्राणयाम/ध्यान का अभ्यास करने, गरम पानी को सेवन करने, दिन में एक बार पुदिना के पत्ते/ अजवाइन को पानी डालकर भाप लेने, गले एवं खॉसी होने पर लौंग के चूर्ण के साथ गुड़ या शहद को मिलाकर दिन में 02-03 बार लेने एवं

हाथों को एल्कोहलयुक्त हैण्डवास व पानी से लगातार धोते रहने के सम्बन्ध में भी बताया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now