बभनी मे दो पुलिस कर्मी ,दस पीएसी के जवान सहित अन्य दो ग्रामीणों की रिपोर्ट पाजिटिव

By:

On: Monday, July 20, 2020 7:18 AM

---Advertisement---

बभनी मे दो पुलिस कर्मी ,दस पीएसी के जवान सहित अन्य दो ग्रामीणों की रिपोर्ट पाजिटिव

बभनी में बढ़कर 26 हुए कोरोना संक्रमित, हड़कंप

बभनी(अजीत पांडेय)सोमवार को एक बार फिर बभनी में कोरोना विस्फोट हो गया। पीएसी के दस पुलिस के दो तथा दो अन्य लोगों का रिपोर्ट पाज़िटिव आने से बभनी क्षेत्र में हड़कंप मच गया।इस प्रकार बभनी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो गई।बता दें कि 13 जुलाई को 78 लोगों का कोरोना जांच हुआ था जिसमें 12 लोगों का रिपोर्ट पाज़िटिव आया था।इसी प्रकार 17 जुलाई को भी सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में 63 लोगों का जांच किया जिसमें पीएसी व पुलिस तथा अन्य लोगों को मिलाकर 14 लोगों का रिपोर्ट पाज़िटिव आया है। जिसमें बभनी थाने मे दो पुलिस कर्मी ,दस पीएसी के जवान सहित अन्य दो ग्रामीणों की रिपोर्ट पाजिटिव आयी है।प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि

पीएसी के दस जवानों तथा थाने के दो जवानों का रिपोर्ट पाज़िटिव है । उन्होंने कहा कि पीएसी का बैरक अलग है और पुलिस के दोनों जवान अलग अलग कमरे में रहते हैं। पीएसी व पुलिस कैंपस को सेनिटाइज कराया जा रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now