सपा कार्यालय पर समाजवादी चिंतक एवं छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की मनाई गई पुण्यतिथि

By:

On: Saturday, January 22, 2022 1:32 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-गोष्टी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि समाजवादी चिंतक एवं छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र जी एक ऐसे नेता थे जो हमेशा गरीबों मजदूरों नौजवानों किसानों अल्पसंख्यकों एवं समाज के हर तबके के लोगों की लड़ाई लड़ने का काम किया करते थे और हमेशा किसानों की हित की बात करते थे l उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी ने जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो हर समाज का विकास करने का काम किया और किसानों की लड़ाई लड़ने का काम किया l गोष्ठी में मुख्य रूप से अनिल प्रधान परमेश्वर यादव सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल दीपक यादव बबलू धागर मोहम्मद कलाम कन्हैया लाल विश्वकर्मा कामता निषाद के साथ दर्जनों कार्यकर्ता गोष्ठी में उपस्थित थे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment