स्थापना दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच का रक्तदान शिविर आज

By:

On: Thursday, January 20, 2022 3:00 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा 20 जनवरी ,2022 दिन– बृहस्पतिवार,मंच स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तकोष जिला संयुक्त चिकित्सालय सोनभद्र में सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर आयोजित है।शाखा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया की हर वर्ष मारवाड़ी युवा मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है और जरूरतमंदों की मदद की जाती है।सभी को आगे बढ़ कर रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त्कोष में निरंतर रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ती रहती है।शाखा सचिव शिखर केडिया ने बताया की रक्तदान को लेके सभी लोगों को जागरूक होना चाहिए और दूसरो को जागरूक करना चाहिए।रक्तदान शिविर के माध्यम से हम ज्यादा से ज्यादा लोगो को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास करते है।कार्यक्रम के संयोजक तरुण केडिया ने सभी नगर वासियों से अपील की है की रक्तदान शिविर में अपना योगदान अवश्य दे एवं दूसरो को भी रक्तदान करने हेतु प्रेरित करे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment