Breaking:-जिले में कोरोना का वार,पहुँचा 500के करीब,80 नए मामले

By:

On: Sunday, January 16, 2022 3:18 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:-देश के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के ओमिक्रोन वैरिएंट के बढ़ते मामले के साथ जिले में तीसरी लहर की गति भी तेज होने लगी है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त अभियान से जिले में सरकार के ट्रैकिंग, टेस्टिंग तथा ट्रीट पर फोकस करने के कारण ही केस पकड़ में भी आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में जिले में 80 नए संक्रमित मिले हैं। जिससे अब एक्टिव मरीजों की संख्या 470हो गयी है। वहीं बीते 24 घंटों में 53मरीज कोरोना संक्रमण को हराने में कामयाब रहे हैं।

80नए मरीजों में जिले के म्योरपुर विकास खंड में सर्वाधिक55, रॉबर्ट्सगंज में 12 चोपन में 6 घोरावल में 3, चतरा में3 व नगवा में 1 मिले हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों को होम आइसोलेशन या होस्पिटलाइज़्ड करा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment