घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोलियाघाट में शुक्रवार की रात एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर हालत में घायल पाया गया। जानकारी के अनुसार 112 नंबर पुलिस ने शुक्रवार की रात घायल को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। क्षेत्र के कोलडीहा निवासी कमला पाल (58) पुत्र मेदन पाल को सीएचसी मे भर्ती कराया गया।घायल कमला पाल के पुत्र महेश ने बताया कि उसके पिता 25 बकरियां लेकर चराने के लिए कोलियाघाट की तरफ गए थे। कमला पाल बकरियों को पेड़ में बांधकर पत्ता तोड़ रहे थे। उसी दौरान किसी से उनकी मारपीट हो गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। महेश के मुताबिक उसे जानकारी मिली कि किसी बात को लेकर धौराकुंड के रहने वाले एक व्यक्ति से उनके पिता का विवाद हो गया। हालात देखने पर प्रतीत हो रहा है कि उक्त व्यक्ति ने लाठी डंडे से कमला के साथ मारपीट की और उन्हें कोलियाघाटी में फेंक दिया।महेश के मुताबिक देर रात जब पिता घर नहीं पहुंचे तब वह अपनी मां व चाचा तथा ग्रामीणों के साथ ढूंढते हुए कोलियाघाट पहुंचा। जहां कमला गंभीर हालत में मिले। और वहां पर कोई बकरिया नहीं थी। महेश ने 112 नंबर डायल कर पुलिस से मदद मांगी। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। और एंबुलेंस को सूचना दिया गया।जिसकी सहायता से 112 नंबर पुलिस ने घोरावल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में घायल को भर्ती कराया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली। इस मामले में कोतवाली निरीक्षक देवता नन्द सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बकरी चराने गए अधेड़ को लाठी डंडे से मारकर फेका,बकरी भी गायब
---Advertisement---

