*बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट बनी सोनभद्र की विजय लक्ष्मी*

By:

On: Friday, January 14, 2022 1:45 PM

---Advertisement---

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के राबर्ट्सगंज नगर की रहने वाली विजय लक्ष्मी बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवार्ड -2022 से सम्मानित हुई। यह सम्मान उन्हें लखनऊ में आयोजित मल्लिका-ए-अवध क्वीन्स ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। बता दें कि विजय लक्ष्मी राबर्ट्सगंज शहर में अपना ब्यूटी पालर चलाती है। इस बीच उन्होंने समय निकाल कर मल्लिका-ए-अवध के प्रोग्राम में हिस्सा लिया। विजय लक्ष्मी बताती है कि वह पालर के क्षेत्र में आगे आना चाहती थी। जिसके लिए वह कई बार प्रयास की। कोरोना काल के पहले उन्होंने बढ़िया मेहनत किया था लेकिन कोरोना के लाकडाउन के चलते वह प्रतिभाग नही ले सकी थी। उनका कहना है कि सोहनलाल द्विवेदी की लिखी रचना पर हमने मंथन करते हुए यह ठाना कि कोशिश करने वालों की हार नही होती। इसी उम्मीद, जोश व ललक के साथ 2022 में उन्होंने फिर से मल्लिका-ए-अवध में हिस्सा ली और इस बार के प्रतिभाग में उनका सेलेक्शन हो गया। मल्लिका-ए-अवध क्वीन्स ग्रुप द्वारा 2022 का सोनभद्र बेस्ट मेकअप अवार्ड मिला। इसे लेकर वह काफी उत्साहित है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment