घोरावल(पी डी)सोनभद्र: शुक्रवार की शाम मकर संक्रांति का मेला देख मुक्खा फाल से घर लौट रहे दो युवक बाइक से गिरकर घायल हो गए। जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र के घुवास मोड़ पर शुक्रवार की शाम बाइक सवार युवक संजू गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
बभनी गांव निवासी संजू (22) पुत्र लक्ष्मन बाइक पर बैठा था।मुक्खा से अपने घर की ओर जा रहा था। तभी घुवास मोड़ पर बाइक खंभे में टकरा गई। जिससे बाइक पर बैठे संजू के पैर में गंभीर चोट आई जबकि सुरेश को मामूली खरोच आई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संजू को भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बाइक से गिरकर दो युवक घायल,रेफर
---Advertisement---

