गोवध के लिए ले जा रहे 9 गाय बरामद दो पशु तस्कर गिरफ्तार

By:

On: Friday, January 14, 2022 1:08 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह) सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने बीती रात में रजखड़ नेशनल हाईवे हाथीनाला दुद्धी मार्ग पर कोतवाली के एसएसआई विमलेश कुमार सिंह कोतवाली के एसआई संदीप कुमार राय हमराही ओं के साथ मार्ग पर रात्रि में गश्त कर रहे थे कि बीपीरात्रि करीब 7:00 बजे मार्ग के नेशनल हाईवे पर 2 पिकअप मे भर कर 9 गाय लेकर बध हेतु झारखंड ले जा रहे थे कि गश्त कर रहे पुलिस बल के अधिकारियों ने रात्रि में पिकअप चेक कर देखा तो दोनों पिक अप मैं गाय भरे हुए थे। पुलिस टीम ने कोतवाली में पशु तस्करों से कड़ी पूछताछ की तो झारखंड ले जाने की बात बताई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पशु तस्कर बधके लिए झारखंड राज्य ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दो पशु तस्करों से पिकअप मे लादे हुए 9 पशुओं को बरामद कर दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पकड़े गए पशु तस्कर मनोज चौधरी पुत्र शिव कुमार चौधरी निवासी हनुमंता नगर उंटारी तथा राहुल कुमार पुत्र पप्पू केसरवानी निवासी कौड़िहार नवाबगंज प्रयागराज को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों पशु तस्करों को हाईवे के रज ख डगांव तिराहे से पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment