सोनभद्र:-देश के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के ओमिक्रोन वैरिएंट के बढ़ते मामले के साथ जिले में तीसरी लहर की गति भी तेज होने लगी है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त अभियान से जिले में सरकार के ट्रैकिंग, टेस्टिंग तथा ट्रीट पर फोकस करने के कारण ही
केस पकड़ में भी आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 73 नए संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को नए केस की संख्या 80 थी। जिससे अब एक्टिव मरीजों की संख्या 390 हो गयी है। वहीं बीते 24 घंटों में 2 मरीज कोरोना संक्रमण को हराने में कामयाब रहे हैं।
73 नए मरीजों में जिले के म्योरपुर विकास खंड में सर्वाधिक 43, रॉबर्ट्सगंज में 7, चोपन में 9, दुद्धी में 3, चतरा में 2 व बभनी में 3 मिले हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों को होम आइसोलेशन या होस्पिटलाइज़्ड करा रही है।

