शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज

By:

On: Friday, January 14, 2022 1:38 AM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह) सोनभद्र| कोतवाली पुलिस ने एक तलाकशुदा विवाहिता से एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर अवैध सम्बंध बनाकर अब शादी करने से मुकरने और विवाहिता से गाली गलौज व जान मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया है और आरोपी की धर पकड़ में जुट गई है|
प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय कस्बे के कांशीराम आवास दुद्धी निवासी एक विवाहिता ने क़स्बे के वार्ड नं 4 निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर अवैध संबंध देने का आरोप लगाया है और अब युवक द्वारा गाली गलौज कर धमकी दी जा रही है ,विवाहिता की तहरीर पर युवक जयप्रकाश पुत्र रामदेव निवासी वार्ड नं 4 क़स्बा दुद्धी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 , 504 ,506 में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment