शाहगंज-सोनभद्र:-जंग बहादुर सिंह इण्टर कालेज के मैदान में स्वर्गीय गौरीशंकर सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पिछले 27 दिसम्बर से चल रहा है जिसमें एक दिवसीय राज्य स्तरीय महिला सदभावना मैच 10 जनवरी सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। जिसमें महिला क्रिकेट टीम दिल्ली व
उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम के बीच एक दिवसीय सदभावना मैच खेला जाएगा। उक्त मैच के मुख्य अतिथि मोहन कुशवाहा रहेगें उक्त सभी जानकारी यंग ब्वॉयज क्रिकेट क्लब के पदाधिकारीयों ने दी। मैच के दौरान संरक्षक बाबू हिमांशु सिंह, संयोजक भोला सिंह पटेल, सह संरक्षक अरुण सिंह, उपाध्यक्ष राजीव कुमार व अध्यक्ष मनोज केशरी मौजूद रहेंगे।
शाहगंज में एक दिवसीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कल
---Advertisement---

