घोरावल(पी डी)स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दिवा गांव में शुक्रवार की शाम पानी भरे गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दीवा गांव निवासी 32 वर्षीय विनोद पुत्र बबुआ शुक्रवार की शाम घर से साइकिल से पिपरवार गांव गया था। इसी बीच शनिवार की सुबह पिपरवार ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में उसका शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। मामले की सूचना उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। घोरावल कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवता नंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या पानी भरे गड्ढे में डूबने से उसकी मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
पानी भरे गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत
---Advertisement---

