अपडेट:बस ने बाइक सवार को कुचला, पिता की मौत बेटा घायल

By:

On: Wednesday, January 5, 2022 2:36 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:राबर्ट्सगंज कोतवाली के सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के बभनौली गांव के पास मंगलवार रात आठ बजे बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार गौराही गांव निवासी 46 वर्षीय आरपी शर्मा अपने पुत्र गुड्डू शर्मा के साथ बाइक से मंगलवार को किसी काम से राबर्ट्सगंज आए हुए थे। मंगलवर की देर शाम वह अपने

पुत्र के साथ गौराही स्थित घर जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार जब यह लोग बभनौली गांव के पास बनारस-शक्तिनगर मार्ग पर पहुंचे तो एक निजी बस ने ओवरटेक करने के दौरान उन्हें धक्का मार दिया। इस हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल ले आई। राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने आरपी शर्मा को मृत घोषित कर दिया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment