सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली के हिन्दूआरी पुलिस चौकी क्षेत्र के पास एक दुकान की दीवार गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक एक डीसीएम चालक अपना वाहन पीछे कर रहा था। उसी दौरान उसने दुकान की दीवार को धक्का मार दिया, जिससे दीवार गिर गई और पास में खड़ा एक किशोर उसकी चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई
दिवार गिरने से किशोर की मौत
---Advertisement---

