स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही,एंबुलेंस कर्मी आशा कार्यकारित्री सहित नसबंदी हुई महिला को बीच रास्ते में छोड़ा

By:

On: Monday, January 3, 2022 3:29 PM

---Advertisement---

चोपन स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

एंबुलेंस कर्मी आशा कार्यकारित्री सहित नसबंदी हुई महिला को बीच रास्ते में छोड़ा

चोपन/सोनभद्र- विकासखंड चोपन के ग्राम करमसार की दो महिला संगीता देवी पत्नी शिव कुमार यादव, बसंती देवी पत्नी सुकालु यादव चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नसबंदी करा कर वापस करमसार अपने घर को एंबुलेंस के माध्यम से जा रही थी तभी कड़िया स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचकर एंबुलेंस कर्मी दोनों महिलाओं से ₹500 की डिमांड की जब महिला ने मना कर दिया तो एंबुलेंस कर्मी क्रासिंग पर उतार दिए और कहने लगे अपने से सुविधा लेकर जाइये जब कि बसंती देवी चोपन स्वास्थ्य केंद्र के आशा कार्यकारित्री महिला है जबकि इतनी ठंड में दोनों महिला इस हालत में नहीं है कि वह खुद जा सके तो वही क्रॉसिंग के पार लेट गए किनारे,जबकि दोनों महिलाएं पढ़ी-लिखी हैं |ठंड को देखते हुए आने जाने वाले रास्ते में राहगीरों ने यह देखकर जंगलों से लकड़ी लाकर अलाव की व्यवस्था की और उनके घर वालों को सूचना दी।जब चोपन सामुदायिक केंद्र की आशा महिला के साथ ऐसा हुआ तो आम ग्रामीड़ों के साथ कैसा बरताव होगा

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment