आगरा की टीम ने हिंडालको की टीम को 43 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में

By:

On: Monday, January 3, 2022 12:55 PM

---Advertisement---

कल मेजबान टीम दुद्धी से होगा आगरा की टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला

दुद्धी/ सोनभद्र।टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के तत्वाधान में स्थानीय क्रीडांगन मैदान पर चल रहे 35 वॉ अन्तर्राजीय टूर्नामेंट में आज का मैच आगरा व हिंडाल्को के बीच खेला गया ,टॉस जीतकर आगरा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।।
20 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आगरा की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाएं ,जिसमें देव आशीष ने 1 छक्का 4 चौका की मदद से 27 रन बनाएं ,विवेक त्रिपाठी ने 2 छक्का व 4 चौका की मदद से 43 रन बनाएं ,दानीसल ने 2 छक्का व 2 चौका की मदद से 35 रन बनाएं और अमित ने 3 छक्का व 4 चौका की मदद से 37 रन बनाएं ,गेंदबाजी करते हुए हिंडाल्को के गेंदबाज उमेर ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट ,पंकज ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट ,पंकज ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट और शक्ति ने 4 ओवर में 42 रन देकर दो विकेट अर्जित किये ।बाद में बल्लेबाजी करते हुए हिंडाल्को की टीम ने 20 ओवरों में 8 खोकर 167 रन बनाएं ,जिसमें विपुल तिवारी ने 3 छक्का व 3 चौका की मदद से 49 रन , विजय ने 2 छक्का व 3 चौका की मदद से 31 रन ,रवि ने 2 छक्का व 2 चौका की मदद से 27 रन बनाएं , अमित पांडेय ने 2 छक्का व 2 चौकों की मदद से 23 रन बनाएं।गेंदबाजी करते हुए आगरा के गेंदबाज अमित ने 4 ओवरों में 25 रन देकर 3 विकेट ,देव आशीष पांडेय ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट और ओसामा अंसारी ने 2 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट अर्जित किये।इस तरह से आगरा की टीम ने हिंडाल्को की टीम को 43 रनों से पराजित किया आगरा के खिलाड़ी अमित को आज के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष दुद्धी भाजपा मनोज कुमार उर्फ बबलू द्वारा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।निर्णायक अंकुर बच्चन व सुनील गुप्ता रहे।

कल का मैच आगरा व दुद्धी के बीच खेला जाएगा।स्कोरिंग राहुल ने व कमेंट्री इरफान खिलाड़ी व सुनील जायसवाल ने किया। कल पहला क्वार्टर फाइनल मैच मेजबान टीम दुद्धी व आगरा के बीच रोचक मुकाबला होगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment