(सेराजुल हुदा) दुद्धी सोनभद्र | जिलाधिकारी सोनभद्र टीके शिबू, एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अमित पाल शर्मा ,तकनीकी निदेशक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सोनभद्र अनिल कुमार गुप्ता ,एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र हरिवंश कुमार सिंह ,ने जिला प्रशासन एवं सूचना विज्ञान केंद्र सोनभद्र द्वारा आईसीटी माध्यम मे आयोजित शिक्षण प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कलकली बहरा प्रथम की प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जयसवाल को सम्मानित किया | एवं प्रधानाध्यापिका द्वारा शिक्षण
प्रतियोगिता में किए गए प्रयासों की सराहना की | इस अवसर पर शिक्षिका ने कहा कि आईसीटी आधारित शिक्षण द्वारा बच्चों में नई नई तकनीकी से सीखने में परिवर्तन लाएगी | ज्ञात रहे कि प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल अपने विद्यालय के पर्यावरण अध्ययन शिक्षण में आईसीटी का प्रयोग करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है |
प्राथमिक विद्यालय कलकली बहरा प्रथम की शिक्षिका को डीएम सोनभद्र टीके शिबू ने किया सम्मानित
---Advertisement---

