घोरावल(पी डी)सोनभद्र।जिला प्रशासन व जिला सूचना विज्ञान केन्द्र सोनभद्र द्वारा आयोजित आइसीटी के माध्यम से स्मार्ट क्लास शिक्षण प्रतियोगिता में घोरावल के पांच शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया।
डीएमएफ फंड और लैंको पावर लिमिटेड की ओर से विभिन्न ब्लाकों के कुल तीन सौ स्कूलों में स्मार्ट क्लास की स्थापना की गयी है।
इन विद्यालयों में आईसीटी आधारित लर्निंग को बढावा मिल रहा है और बच्चे तेजी से सीख रहे हैं।आईसीटी आधारित शिक्षा को बढावा देने हेतु जिला प्रशासन सोनभद्र ने एक प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें स्मार्ट बोर्ड पर पढाते हुये दस दस मिनट के वीडियो एनआइसी सोनभद्र द्वारा मंगाये गये। जिसे गुणवत्ता और तकनीक के आधार पर डायट सोनभद्र ,शिवनादर फाउन्डेशन द्वारा जांचा पलखा गया ,जिसमें कुल उन्तीस लोग सफल हुये।
जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आज उन विजेता शिक्षकों को कलेक्ट्रेट हाल में सम्मानित किया गया। बताते चलें कि एआरपी दीनबन्धु त्रिपाठी ने प्राथमिक संवर्ग गणित विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।सम्मानित होने वालों में स्वर्णलता, रमन पाल,सीमा, पूजा गुप्ता, अल्का गुप्ता रहीं।
*स्मार्ट क्लास प्रतियोगिता में घोरावल के पांच शिक्षकों को मिला पुरस्कार*
---Advertisement---

